Poorvanchal expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बना 15 फुट का गड्ढा, समा गयी कार

उत्तर प्रदेशPoorvanchal expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बना 15 फुट का गड्ढा, समा गयी...

Date:

सुल्तानपुर के कूरेभार में पिछले बरस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने 340 KM लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था. उस वक्त सरकार की तरफ से बड़े बड़े दावे किये गए थे, उसे देश का सबसे शानदार एक्सप्रेसवे करार दिया गया था मगर पिछले दो दिनों की हुई बारिश ने उन सारे दावों की हवा निकाल दी. लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हलियापुर के पास 15 फिट धंस गया, जिसमें वहां से गुज़र रही पूरी कार समा गयी. विपक्ष अब प्रधानमंत्री के उन दावों का मज़ाक उड़ा रहा है.

फिलहाल तो इस गद्दे को गड्ढे को रातों- रात भर कर सड़क को ठीक कर दिया गया है लेकिन एक ही बरसात में एक्सप्रेसवे का यह हाल होगा यह बहुत बड़ा सवाल है. बता दें इस प्रोजेक्ट से लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर ज़िलों को जोड़ा गया था. दावे किये गए थे कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग और टेकऑफ भी हो सकता है. इसके लिए बाकायदा सुल्तानपुर में 3 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी हवाई पट्टी का निर्माण भी हुआ है.

कांग्रेस पार्टी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बरसात में बने 15 फुट गहरे गड्ढे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि करप्शन का इससे बड़ा सबूत कोई नहीं हो सकता। एक ही बरसात में जब इसका ये हाल है तो आगे जाने क्या होगा। फिलहाल इस घटना पर समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है , उसकी वजह यह भी है कि सपा संरक्षक की इस समय हालत बहुत गंभीर है, अखिलेश समेत पूरा यादव परिवार गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में मौजूद है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...