Site icon Buziness Bytes Hindi

दाऊद इब्राहिम को ज़हर दिए जाने, मरने की ख़बरें!

dawood ibrahim

सोमवार को मीडिया में भारत के दुश्मन नंबर 1 दाऊद इबराहीम को लेकर कई तरह की खबरे गश्त कर रही हैं। कुछ भारतीय मीडिया हॉउसों ने खबर रिपोर्ट की है कि मुंबई धमाकों के मास्टरमाइंड डॉन दाऊद को ज़हर दिया गया है जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीँ कुछ मीडिया हॉउसों ने खबर दी है कि दाऊद की मौत हो चुकी है, हालाँकि किसी के पास भी दोनों ही ख़बरों पुष्टि का कोई सबूत नहीं , सभी खबरे सूत्रों के हवाले से चल रही हैं। हालाँकि बीबीसी जैसे विदेशी मीडिया हॉउसों के वेब पोर्टल पर इस तरह की कोई खबर नहीं है.

भारतीय मेनस्ट्रीम मीडिया भी सोशल मीडिया के हवाले से ही ये खबर चला रहा है कि पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं , ख़बरों में कहा गया है कि दाऊद को दो दिन पहले ज़हर दिया गया था जिसके बाद उसे बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ज़िन्दगी मौत की लड़ाई लड़ रहा है। उसके मरने के अनुमान वाली ख़बरें भी चल रही हैं और साथ ही दाऊद इब्राहीम को लेकर कई साइड स्टोरीज भी पब्लिश हुई हैं। आम तौर पर ऐसा तभी होता है जब सम्बन्धित व्यक्ति से जुड़ी कोई पक्की खबर होती है। वहीँ पाकिस्तानी मीडिया में इस खबर को लेकर बिलकुल सन्नाटा है.

दूसरी और मुंबई पुलिस द्वारा अंडरवर्ल्ड डॉन के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में उसके रिश्तेदारों से जानकारी हासिल करने की कोशिश करने की ख़बरें हैं. बता दें कि जनवरी में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के बेटे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को जानकारी दी थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन कराची में रहता है। NIA ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ अपनी चार्जशीट में कहा कि वह और उसके टॉप साझेदार पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे को नियंत्रित करते हैं

Exit mobile version