Site icon Buziness Bytes Hindi

Google ने क्यों बनाया New Year’s Eve 2020 ऐसा Doodle, यहां जाने वजह


Google ने क्यों बनाया New Year’s Eve 2020 ऐसा Doodle, यहां जाने वजह

Google ने अपने खास डूडल (Doodle) से नए साल के लिए काउंटडाउन की शुरुआत कर दी है. साल के आखिरी  दिन (31 दिसंबर 2020) और आने वाले साल की शुरुआत को दिखाता हुआ गूगल ने ये  खास डूडल बनाया है.  

गूगल डूडल (Google Doodle)  के ठीक बीच में एक पुराने स्‍टाइल का बर्ड हाउस एनालॉग क्‍लॉक बना है, जिस पर लिखा है- 2020. वहीं alphabet जिनसे गूगल (Google)  लिखा गया है, उन्‍हें भी खूबसूरत और चमकीली लाइटों से सजाया गया है.  डूडल पर क्लिक करते ही एक सर्च पेज खुलेगा, जिस पर सेलिब्रेशन के एनिमेशन के साथ न्‍यू ईयर ईव से जुड़े आर्टिकल और इससे जुड़ी कई जानकारियां आपको नजर आएंगी. 

इस एनिमेटेड डूडल (Animated Doodle) के साथ एक गेम भी है. दरअसल, डूडल पर क्लिक करते ही सर्च पेज खुलता है और पेज पर आपको कलरफुल confetti गिरती हुई नजर आएगी. जब आप सर्च बार पर जाकर किसी भी confetti पर टैप करेंगे तो आपको साल न्‍यू ईयर ईव से जुड़ी कई जानकारियां मिलेंगी. 

बर्ड हाउस क्‍लॉक वाला डूडल बनाने के पीछे की वजह भी गूगल ने बताई है.  इसके बारे में कहा गया है, ‘यह cuckoo year रहा, लेकिन 2020 की घड़ी चल  रही है. काउंटडाउन शुरू हो गया है और जब ये घड़ी रात के 12 बजाएगी, नया साल आपके सामने होगा. 

आपको बता दें कि साल 2021 सबसे पहले छोटे से पैसिफिक आइलैंड समोआ, किरिबती और टोंगा में दस्‍तक देगा. इसके बाद न्‍यूजीलैंड,ऑस्‍ट्रेलिया और फिर पूरी दुनिया में नया साल मनाया जाएगा.

Exit mobile version