Site icon Buziness Bytes Hindi

New Year को करे शानदार तरीके से सेलिब्रेट, इस बेहतरीन टूर पैकेज के साथ !

New Year Tour Package:

लाइफस्टाइल डेस्क। New Year Tour Package: न्यू ईयर पर घूमने का प्लान बना रहे है या बनाने वाले है तो कुछ बेस्ट टूर पैकेज के बारे में जान ले। ये बेहतरीन टूर पैकेज आपका New Year शानदार बना देगा। चलिए जानते है।

टूर पैकेज का नाम

इस टूर पैकेज का नाम ‘New Year Bonanza’ है, ये IRCTC का बेहतरीन टूर पैकेज है। बता दे, इसे भी ‘देखो अपना देश’ ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ के माध्यम से घूमने का लुत्फ़ मिलेगा। इसमें आप 9N/10D घूमने का भरपूर मज़ा उठा सकते हैं।

इस पैकेज में कई खूबसूरत शहर जैसे उज्जैन, नाशिक, गोवा आदि शहरों में घूमने का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली से 23.12.2022 तारीख को है।

टूर पैकेज सुविधाएं

टूर पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का लुत्फ़ उठा सकते हैं, साथ ही इसमें ब्रेकफास्ट, लंच के साथ-साथ डिनर की भी सुविधा है। होटल में ठहरने से लेकर जगह-जगह घूमने के लिए बस करवाई जाएगी।

कीमत की बात करे तो, एक व्यक्ति को 66,415 रुपये और अगर दो या तीन यक्ति है तो 57,750 देने होंगे। अगर Superior काल्स में सफ़र करना चाहते है तो 1 व्यक्ति 79,695 रुपये और तीन व्यक्ति 69,300 रुपये है। (Image/Pixabay)

Exit mobile version