Site icon Buziness Bytes Hindi

New Year 2021: नववर्ष पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखियेगा


New Year 2021: नववर्ष पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखियेगा

यदि  नववर्ष की शुरुआत खूबसूरत होगी तो पूरा साल हंसी- खुशी बीत जाएगी इस बात पर काफी लोगो का अटूट विश्वास है । ऐसे में लोग अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ न्यू ईयर ट्रिप की योजना बनाते हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी बातों के बारे में  जिनका आपको ध्यान रखना होगा।

–नववर्ष पर आप ही की तरह कई सारे लोग घूमने निकले हैं। तो आप अपना वापसी का टिकट पहले ही करा लें। यदि आप सोच रहे हैं कि वहां जाकर आप समझेंगे कि कब और कैसे लौटना है तो यह विचार फौरन त्याग दें क्योंकि ऐसा करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

 –यदि आप कोई बहुत प्रसिद्ध जगह गए हैं तब तो तय बात है कि आपको भीड़भाड़ ही मिलेगी। यदि आप सोच रहे हैं कि नववर्ष पर किसी हिल स्टेशन पर सुकून तलाशेंगे तो यह विचार त्याग दें क्योंकि ऐसे समय भीड़ मिलना स्वाभाविक है इसलिए भीड़भाड़ से चिढें न

–भीड़भाड़ रहेगी तो बिल्कुल संभव है इसलिए मंदिरों के बाहर, रेस्तरां के बाहर इंतजार करने के लिए खुद को तैयार कर लीजिए क्योंकि समय को देखते हुए बेहतर यही है कि आप भीड़भाड़ में जबरदस्ती न ही घूसें। 

Exit mobile version