Site icon Buziness Bytes Hindi

Dehradun News: शिक्षा विभाग में बनेगी नई तबादला नीति, हरियाणा की तर्ज पर होंगे स्थानांतरण

देहरादून। प्रदेश में शिक्षा विभाग में नई तबादला नीति बनेगी। इस नई तबादला नीति में हरियाणा की तर्ज पर स्थानांतरण होंगे। प्रदेश के शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक की। जिसमें विद्यालयी शिक्षा निदेशालय, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा एवं एससीईआरटी के अधिकारी शामिल रहे।

Also read: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुँचे परमार्थ, स्वामी चिदानन्द से की हिंदुत्व पर बात

इस दौरान समीक्षा बैठक करते हुए शिक्षा मंत्री ने विद्यालय भवनों, विभागीय ढांचा, स्मार्ट क्लासेज, शिक्षकों, फर्नीचर, शौचालय के अलावा पुस्तकों की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं पर बात बात की। 

उन्होंने कहा कि अब विद्यालयी शिक्षा विभाग के लिए नई तबादला नीति बनाई जाएगी। इस नई तबादला नीति में हरियाणा की तर्ज पर स्थानांतरण किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हरियाणा व केंद्रीय विद्यालय स्थानांतरण नीति का अध्ययन का निर्देश दिया। इसी अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में शिक्षकों के स्थानांतरण की नई स्थानांतरण नीति बनाई जाएगी।

Exit mobile version