Site icon Buziness Bytes Hindi

विरोध का नया अंदाज मिठाई के डिब्बे में बांट रहे अनाज, प्याज-टमाटर


विरोध का नया अंदाज मिठाई के डिब्बे में बांट रहे अनाज, प्याज-टमाटर

वाराणसी। दीपावली के मौके पर मिठाई बांटने का प्रचलन पुराना चला रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने दीपावली पर बांटे जाने वाले मिठाई के डिब्बे के माध्यम से ही बढ़ती महंगाई को लेकर अपना विरोध जारी जाहिर कर दिया है। समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं ने इस बार मिठाई के डब्बे के अंदर मिठाई की बजाए अनाज, गुड़, लहसुन, दाल, चावल, अदरक, प्याज, टमाटर आदि रखकर बांटे हैं।

Read also: मेरी प्राथमिकता अब भी समाजवादी पार्टी है: शिवपाल

सपा की ओर से बांटे जा रहे यह अनोखे मिठाई के डिब्बे जिनमें मिठाई ही नहीं है, चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं विधानसभा चुनाव से पूर्व बढ़ती महंगाई को लेकर जनता के आक्रोश को कैश करने के लिए समाजवादी पार्टी मिठाई के डिब्बे में अनाज प्याज, टमाटर आदि बांट रही है। सपा नेत्री प्रियांशु यादव ने कहा कि इस महंगाई के दौर में टमाटर 80 रुपये किलो और सरसों का तेल 200 रुपये लीटर मिल रहा है। ऐसी महंगाई में खुशियों का त्योहार दीपावली भी लोगों के चेहरे पर खुशियां लाने में नाकाम है। एक समय के राशन के लिए पर्याप्त मिठाई की जगह दिया जा रहा सामान लोगों की मदद करेगा। सपा की महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस डिब्बे के माध्यम से वह सरकार को आईना दिखाने का प्रयास कर रही हैं।

Read also: यूपी चुनाव में ममता की नजर समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर

सपा की ओर से बांटे जा रहे यह अनोखे मिठाई के डिब्बे जहां चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। वहीं महंगाई से पीड़ित लोग इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई ने त्योहार की खुशियां छीन ली है। ऐसे में मिठाई खाना तो मुश्किल है मगर दिया जा रहा सामान मदद जरूर करेगा।

Exit mobile version