Site icon Buziness Bytes Hindi

Monkeypox Cases: लंदन में मिला मंकीपाॅक्स का नया स्ट्रेन, मध्य अफ्रीका की यात्रा के लिए अलर्ट जारी

लंदन में मंकीपाॅक्स का नया स्ट्रेन मिलने से हड़कंप मच गया है। इसको लेकर लंदन में अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं अफ्रीका से आने वाले हर एक व्यक्ति के स्वास्थ्य जांच एयरपोर्ट पर ही हो रही है। जांच में अश्वस्त हो जाने के बाद ही उसको भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है। लंदन में मिला मंकीपाॅक्स का नया स्ट्रेन पश्चिम अफ्रीका की यात्रा के बाद वायरस से पीड़ित व्यक्ति में मिला है। जांच के दौरान व्यक्ति में मंकीपॉक्स के नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि प्रारंभिक जीनोमिक सीक्वेंसिंग बताता है कि नए मामले में मिला वायरस यूके में फैलने वाला वायरस नहीं है। इस व्यक्ति को खतरनाक रोगजनकों पर सलाहकार समिति की स्थायी सलाह के अनुरूप रॉयल लिवरपूल विश्वविद्यालय अस्पताल में उच्च परिणाम संक्रामक रोग में भर्ती कराया है  यूकेएचएसए में इंसीडेंट डायरेक्टर डॉ0 सोफिया ने कहा कि हम अब उन लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके साथ इस व्यक्ति का निकट संपर्क था। यूकेएचएसए और एनएचएस ने संक्रामक रोग मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से स्थापित और मजबूत संक्रमण प्रक्रियाएं की हैं और इनका सख्ती से पालन किया जाएगा। आम जनता के लिए जोखिम बहुत कम है। 

Read also: G7 Summit: तेल पर रूसी बादशाहत तोड़ने को जी-7 देशों के साथ मिलकर अमेरिका ने बनाई ये योजना

उन्होंने कहा कि हम सभी को आगाह करते हैं जो पश्चिम और मध्य अफ्रीका की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे कि वे मंकीपॉक्स के लक्षणों के प्रति सतर्क रहें और वापसी पर लक्षण दिखने पर तुरंत 111 पर कॉल करें। इस व्यक्ति के करीबी संपर्कों के संपर्क से पता लगाया जा रहा है। अब तक इससे जुड़े किसी मामले की पहचान नहीं की है। एसीडीपी सलाह में कहा है कि पश्चिम अफ्रीका से सीधे मंकीपॉक्स आने के साथ वायरस के क्लैड को वर्गीकृत किया जाना चाहिए क्योंकि उनकी विशेषताओं का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। 16 देशों में चिकित्सकों के अंतरराष्ट्रीय समूह ने जननांग  घावों और मुंह या गुदा पर घावों को वायरस के लक्षणों के रूप में पहचाना। रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने के मद्देनजर कुछ लक्षणों को गंभीर माना जाता है। विशेषज्ञ रिपोर्टों के मुताबिक समलैंगिक और उभयलिंगी पुरुष रोग चपेट में आते हैं। यौन निकटता इसके फैलने का प्रमुख संभावित कारण है। मंकीपॉक्स किसी करीबी संपर्क से फैल सकता है।

Exit mobile version