Site icon Buziness Bytes Hindi

ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन


ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के अब तक कुल 6 केस मिले हैं। मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में यह नया स्ट्रेन मिला है। इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के सैंपल में नया कोरोना स्ट्रेन मिला है।

जीनोम स्किवेंसिंग
ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोगों के नमूनों में सार्स-सीओवी2 का नया स्वरूप (स्ट्रेन) पाया गया है। यूनाइटेड किंगडम से आए लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आज जारी की गई है। जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में भी बताया गया है ।

33 हजार लोग लौटे हैं UK से
गौरतलब है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूनाइटेड किंगडम से करीब 33 हजार लोग वापस आए थे। इन सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट भी करवाया गया। इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे जिसके बाद इन सभी लोगों के के सैंपलों को देश की 10 बड़ी लैब में भेजा दिया गया था।

‘सेल्फ आइसोलेशन’ में हैं सभी
गौरतलब है कि इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया ‘स्ट्रेन’ मिला है। इन सभी लोगों को फिलहाल राज्य सरकार द्वारा एक ‘सेल्फ आइसोलेशन’ रूम में रखा गया है। जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारनटीन किया गया है, जबकि अन्य ट्रैवलर्स की जानकारी ली जा रही है।

Exit mobile version