Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Breaking : ढाई साल की बच्ची में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन


Meerut Breaking : ढाई साल की बच्ची में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन

टीपी नगर के संत विहार क्षेत्र में लंदन से लौटा परिवार मिला था कोरोना संक्रमित
नया स्ट्रेन होने की आशंका के चलते दिल्ली की सेंट्रल लैब भेजे गये थे सैंपल

मेरठ। जिस कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन ने पूरी दुनिया को डराया हुआ है और जिसको रोकने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं उस नये स्ट्रेन के कदम मेरठ में भी पड़ गये हैं। लंदन से लौटी ढाई साल की बच्ची में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। जांच के लिये भेेजे गये सैंपल की रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरे इलाके को सील कर लोगों के एंटीजन टेस्ट करना शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि टीपी नगर के संत विहार क्षेत्र में लंदन से लौटा परिवार रह रहा था। विदेश से आये लोगों की कोरोना जांच कराने के लिये चलाये गये अभियान के अन्र्तगत इस परिवार की भी जांच कराई गयी थी। परिवार के लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन होने की आशंका के चलते इनके सैंपल दिल्ली की सेंट्रल लैब भेजे गये थे। आज शाम वहां से आई रिपोर्ट में परिवार की ढाई साल की बच्ची में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संत विहार इलाके को सील करा कर क्षेत्रवासियों के एंटीजन टेस्ट कराना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि बच्ची से और लोगों में भी यह खतरनाक स्ट्रेन फैला हो सकता है। इस मामले को लेकर मेरठ का प्रशासन पूरी तरह से सर्तक है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को नये स्ट्रेन को लेकर अधिक चिंता न करने की बात कह रहे हैं लेकिन लोगों में दहशत का माहौल कायम है।

Exit mobile version