New sensation Nikhat Zareen – महिला बॉक्सिंग की नई सनसनी निकहत जरीन इन दिनों बॉलीवुड स्टार सलमान खान से मिलने के लिए बेताब हैं. वर्ल्ड बॉक्सिंग में सोना जीतने के बाद ज़रीन ने कहा था कि मेरे दो सपनो में एक पूरा हो गया अब दूसरा पूरा होना बाक़ी है और वह है बॉलीवुड की आन बान शान सलमान खान से मिलना। और इसी को लेकर ज़रीन के बयान वायरल हो गया है जिसमें एक पत्रकार के सवाल पर वह बेबाकी से जवाब देती हैं और कहती हैं सलमान तो मेरी जान हैं, भाईजान तो लोगों का होगा।
Read Also : सलमान खान को सांप ने काटा, इलाज के बाद लौटे घर
दरअसल इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आपको सलमान भाई की तरफ से कोई सन्देश मिला? तो निकहत ने तपाक से पूछा कि ‘कौन, आपका भाई? मेरी तो वो जान हैं और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. मेरी तमन्ना है कि मुंबई जाकर सलमान खान से मिलूं.’ निकहत के इस मज़ेदार वीडियो क्लिप को सलमान खान ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है साथ ही निकहत को गोल्ड जीतने की बधाई दी.
Read Also : साबरमती आश्रम में चरखे पर हाथ आजमाते नजर आए सलमान खान
बता दें कि निकहत जरीन इन दिनों वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में गोल्ड मैडल जीतकर देश के लोगों की आँखों का तारा बनी हुई हैं, पूरे देश से बधाई सन्देश मिल रहे हैं. मीडिया में उनके धड़ाधड़ इंटरव्यू हो रहे हैं. अपने हर इंटरव्यू में निकहत ज़रीन सलमान खान से मिलने की ख्वाहिश जताती हैं.

