Site icon Buziness Bytes Hindi

सामने आया ‘कुली नं 1’ का नया पोस्टर, मास्क लगाए दिखे वरुण धवन


सामने आया ‘कुली नं 1’ का नया पोस्टर, मास्क लगाए दिखे वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली नं 1’ का नया पोस्टर कुछ देर पहले ही फैंस के सामने पेश किया है। इस पोस्टर में वो कुली के अवतार में दिख रहे हैं और उनके मुंह पर मास्क बंधा हुआ है। वरुण धवन ने ‘कुली नं 1’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हम आएंगे हंसाने….. वादा रहा।’

वरुण धवन ने अपनी फिल्म ‘कुली नं 1’ के नए पोस्टर के माध्यम से फैंस को मुंह पर मास्क पहनने की हिदायत दी है, ताकि वो कोरोना से सुरक्षित रहें। भारत में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है और रोज इससे हजारों की संख्या में लोग बीमार पड़े रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड कलाकार नए-नए तरीकों से फैंस को कोरोना के प्रति जागरुक कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं।

फिल्म ‘कुली नं 1’ को डायरेक्टर डेविड धवन ने बनाया है, जो वरुण के साथ ‘जुड़वा 2’ और ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं, जिस कारण दर्शकों में ‘कुली नं 1’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

Exit mobile version