Site icon Buziness Bytes Hindi

इन जैसे मुसलमानों को कभी न छोड़िएगा, लखनऊ में चार बहनों और मां का क़त्ल करने वाले की गुहार

arshad

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में बुधवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की घटना सामने आयी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अरशद के रूप में हुई है जिसने कथित तौर पर अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। हालाँकि इस हत्याकांड का पूरा वीडियो भी सामने आ गया है जो आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर बनाया था और जिसमें वो क़ुबूल कर रहा है कि हत्या उनसे की है और साथ इस बात का खुलासा भी किया कि उसने अपनी मां और चार बहनों का क़त्ल क्यों किया और इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसे जिसने मजबूर किया उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मुख्यमंत्री योगी से मांग की है. इस वीडियो में उसने ये भी खुलासा किया उसका पूरा परिवार हिन्दू बनना चाह रहा था क्योंकि आगरा की जिस बस्ती में उसका परिवार रह रहा था उस बस्ती के लोगों ने परिवार का जीना दूभर कर दिया था. आरोपी अरशद ने उन लोगों का नाम भी लिया जो उसे परेशान कर रहे थे.

अरशद ने जिन लोगों का नाम इस घटना के लिए लिया उनके लिए पुलिस प्रशासन से अपील की कि ऐसे मुसलमानों को कभी मत छोड़िएगा। बता दें कि अरशद ने जिन लोगों का नाम लिया वो सभी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं.

पुलिस उपायुक्त, मध्य लखनऊ रवीना त्यागी से मिली जानकारी के मुताबिक घटना चारबाग़ के पास नाका इलाके में स्थित होटल शरणजीत में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आलिया , अलशिया, अक्सा और रहमीन अरशद की बहनें थीं और आसमा आरोपी युवक की मां थी। पुलिस के मुताबिक शुरुआत की जांच में पता चला है कि अरशद आगरा का रहने वाला है और घरेलू कलह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया लेकिन बाद में वीडियो ने सारे मामले का खुलासा कर दिया।

होटल के कर्मचारियों ने दावा किया है कि परिवार ने 30 दिसंबर को चेक इन किया था। उस समय, आरोपी के पिता सहित कुल सात लोग वहां थे। पुलिस ने पांचों पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन पिता का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने आगे कहा कि शव बरामद होने पर पीड़ितों की गर्दन और कलाई पर घाव थे। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है।

Exit mobile version