Site icon Buziness Bytes Hindi

एक्ने या मुंहासे चेहरे पर निकल आएं हैं तो ये गलतियां न करे


एक्ने या मुंहासे चेहरे पर निकल आएं हैं तो ये गलतियां न करे

आज जानें अगर चेहरे पर मुंहासे निकल आएं तो कौन सी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए।

चेहरे पर मुंहासे होने के कारण 

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में हार्मोंस के परिवर्तन से जहां चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। 

तो वहीं कई बार तनाव, कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम या फिर बीमारी की वजह से मुंहासे हो जाते हैं। 

साथ ही मेकअप का अधिक इस्तेमाल, रोमछिद्र में इंफेक्शन के साथ ही अगर मुंहासे को फोड़ दिया जाए तो उसके पानी से भी दूसरी जगह मुंहासे निकल आते हैं। 

Image by Kjerstin Michaela Noomi Sakura Gihle Martinsen Haraldsen from Pixabay 

ये गलतियां न करे

चेहरे पर मुंहासे या एक्ने हो जाते हैं तो बहुत सारे लोगों की आदत होती है कि इसे छूते रहते हैं। सबसे पहले तो जरूरी है कि इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि मुंहासे को छूने से इसके बैक्टीरिया फैलकर दूसरी जगह पर नया एक्ने या मुंहासा पैदा कर देते हैं। 

खानपान की आदत में बदलाव बहुत जरूरी है। जंकफूड, बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से भी चेहरे पर एक्ने और मुंहासे निकलते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हेल्दी डाइट खाएं।

एक्ने वाली त्वचा को धूप से जरूर बचाना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सनस्क्रीन लोशन लगाया जाए।

वैसे तो त्वचा को साफ करने के लिए स्क्रब करना जरूरी होता है। लेकिन अगर चेहरे पर मुंहासे और एक्ने वगैरह निकले हो तो स्क्रब से बचना चाहिए। क्योंकि इससे त्वचा पर जलन, लालपन और रैशेज हो सकते हैं। 

Exit mobile version