Site icon Buziness Bytes Hindi

Netflix अब रखेगा गेमिंग स्पेस में कदम


Netflix अब रखेगा गेमिंग स्पेस में कदम

नेटफ्लिक्स (Netflix) ने गेमिंग सर्विस Launch करने का एलान कर दिया है। लगभग आठ साल वीडियो स्ट्रीमिंग service देने के बाद कंपनी अब गेमिंग इंडस्ट्री में कदम रख रही है। Covid काल के दौरान Netflix के यूजर्स बेस में शुरुआत में तो कुछ इजाफा देखने को मिला था लेकिन उसके बाद कंपनी को कुछ खास फायदा नही हुआ है अब कम्पनी इसकी भरपाई गेमिंग सर्विस लॉन्च करके करने के मूड मे है।

Netflix ने बताया कि वह अपने सब्सक्राइबर को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Gaming सर्विस देगी, हालांकि अभी लॉन्चिंग की तारीख का एलान नही किया गया है। May से June के बीच में कंपनी को 1.5 Million सब्सक्राइबर मिलें हैं। Netflix को इस साल के शुरुआत के छह महीने में टोटल 5.5 सब्सक्राइबर मिले जो कि वर्फ 2013 के बाद सबसे कम है ।

Netflix का कहना है कि उसके चाहने वालों के पास स्मार्टफोन हैं और सभी लोग मोबाइल पर Game भी खेलते हैं। नेटफ्लिक्स गेमिंग के लिए किसी दूसरी कंपनी से पार्टनरशिप कर रही है,पर किससे कर रही है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एक खबर यह भी है कि कंपनी खुद का कोई नया Game लॉन्च कर सकती है।

नेटफ्लिक्स Gaming सर्विस देने वाला है यह खबर सबसे पहले द इंफॉर्मेशन ने Publish की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि Netflix अपनी गेमिंग सर्विस के लिए गेमिंग कंपनियों से लगातार बात कर रहा है। Netflix एपल के सब्सक्रिप्शन वाले जैसे Apple Arcade की तरह गेमिंग के लिए कई कंपनियों से विचार-विमर्श कर रहा है। 

Exit mobile version