Site icon Buziness Bytes Hindi

नेताजी बनने के लिये कर डाली 16 लाख की लूट


नेताजी बनने के लिये कर डाली 16 लाख की लूट

गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिये पैसे की थी जरूरत
प्रतापगढ़ में व्यापारी को लूटने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। मन में थी नेताजी बनने की चाह और जेेेब थी खाली। मगर गांव का प्रधान बनकर नाम कमाने की प्रबल इच्छा न आराम से बैठने दे रही थी और न ही चैन से सोने दे रही थी। जब पैसे का कोई जुगाड़ नहीं हुआ तो भविष्य के नेताजी ने एक व्यापारी से 16 लाख रुपये की लूट कर डाली। लेकिन चुनाव लड़कर प्रधान बनने का सपना पूरा होता इससे पहले ही पुलिस उन तक पहुंच गयी। अब गांव के लोगों से जनसंपर्क कर वोट मांगने की योजना बना रहे नेताजी अब जेल की सलाखों के पीछे बंद हो गये हैं। नेताजी बनने की चाहत तो पूरी न हुई मगर अपराधी बनने पर सब लोग जरूर उन्हें जान गये।

राइस मिल संचालक अमरजीत बीती 13 जनवरी की सुबह कैश लेकर अपने राइस मिल के लिये निकले थे। जैसे ही उनकी कार राइस मिल आॅफिस पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गये। एक महीने की तलाश के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया की राजेश उर्फ जज्जे तिवारी अपने गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता था। चुनावी मैदान में उतरने के लिये रुपये की जरूरत को पूरा करने को राजेश तिवारी ने मोनू, कुलदीप, शेखर, सोनू, कमलेश के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया। लूट करने के बाद मुंबई जाकर कई दिनों तक ऐश उड़ाई। मगर जैसे ही वह प्रतापगढ़ लौटे की पुलिस ने उन्हें कधई थाना के ताला मोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट के 6 लाख 78 हजार रुपये, एक पिस्टल, एक तमंचा, दो बाइक, एक कार बरामद की गयी है।

Exit mobile version