NET 2022: यूजीसी ने पंजीकरण प्रक्रिया की शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

एजुकेशनNET 2022: यूजीसी ने पंजीकरण प्रक्रिया की शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Date:

आज से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने  UGC NET 2022 के लिये आवेदन लेना शुरु कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह पूरी परीक्षा ऑनलाइन रूप में आयोजित की जायेगी, जिसके आवेदन का लिंक वेबसाइट में उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये इसकी आधिकारिक वेबसाइट ugnet.nta.nic. in पर जाकर आवेदन प्रपत्र भरना होगा। इसके साथ ही इसके लिये ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था नहीं की गयी है।

इस तारीख तक आवेदन लेगा NTA-
इस परीक्षा के लिये आवेदन की अंतिम तारीख 20 मई निर्धारित की गयी है, जिसके लिये पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी थी। दूसरी तरफ अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी गयी है कि जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर ज्यादा लोड रहता है। 

परीक्षा की तिथि के लिये अभी करना होगा इंतजार-
NTA की ओर से इसकी परीक्षा तिथि को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, वहीं माना यह जा रहा है कि यह परीक्षा जून में आयोजित हो सकती है, फिलहाल इस तिथि को लेकर भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

यह रहीं महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क- 
सामान्य वर्ग- 1100 ₹
ईडब्लूएस और ओबीसी- 550 ₹
एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर- 275 ₹

महत्वपूर्ण तिथियां- 
आवदेन समाप्त होने की तिथि- 30 अप्रैल 2022
आवदेन में सुधार करने की तिथि- 21 से 23 मई 2022

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related