बुधवार तक नेपाल पीएम की कुर्सी का खतरा टला

इंटरनेशनलबुधवार तक नेपाल पीएम की कुर्सी का खतरा टला

Date:


बुधवार तक नेपाल पीएम की कुर्सी का खतरा टला

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार तक स्थगित कर दी गई

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सीट बचा पाएंगे या नहीं इस पर संशय बना हुआ है. इस्तीफा देने के लिये अपनी ही पार्टी के नेताओं के दबाव का सामना कर रहे नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली का भविष्य तय करने के लिये सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार तक स्थगित कर दी गई है. आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की गयी है. प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार सूर्य थापा ने बताया कि बैठक बुधवार तक के लिये टल गयी है.

कारण नहीं बताया
इस बैठक के स्थगित होने के करणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. पहले ही दो बार स्थगित हो चुकी स्थायी समिति की सोमवार को होने वाली बैठक में 68 वर्षीय प्रधानमंत्री के राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला होने की उम्मीद थी. शनिवार को भी 45 सदस्यों वाली स्थायी समिति की अहम बैठक को सोमवार तक के लिये टाल दी गयी थी ताकि ओली के काम करने के तौर-तरीकों और भारत विरोधी बयानों को लेकर मतभेदों को दूर करने के लिये शीर्ष नेतृत्व को और वक्त मिल सके.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related