Site icon Buziness Bytes Hindi

Plane Crash: कहीं आसमान में टकराए तो कहीं रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त, ये हैं दुनिया के बड़े विमान हादसे

nepal plane crash

नई दिल्ली। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 72 सीटर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है। एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे में अब तक कई लोगों की मौत हुई है।

सबसे बड़ा विमान हादसा स्पेन में
विश्व का सबसे बड़ा विमान हादसा स्पेन के एक द्वीप टेनेरीफ पर हुआ था। यह हादसा 27 मार्च 1977 को हुआ। जब दो फ्लाइट रनवे पर आपस में टकरा गईं थीं। दुर्घटना में 583 लोगों की मौत हुई थी।

दूसरा बड़ा हादसा टोक्यो में
जापान की राजधानी टोक्यो में 12 अगस्त, 1985 को 100 किलोमीटर दूर जापान एयरलाइंस की फ्लाइट हादसे का शिकार हुई। जिसमें 524 लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों में 509 यात्री और 15 चालक दल के सदस्य थे।

आयरलैंड में एयर इंडिया के विमान के उड़े थे चीथड़े
23 जून, 1985 को 31 हजार फीट की ऊंचाई पर आयरलैंड के आसमान में भारत के एयर इंडिया का विमान बम से उड़ा दिया गया था। इसमें विमान के 22 सदस्यों के सहित 329 लोग मारे गए थे। इस घटना को सिख आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने अंजाम दिया था।

अमेरिका के इलिनॉय में हादसा
अमेरिका के शहर इलिनॉय में 25 मई, 1979 को विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में 273 यात्रियों की मौत हुई। विमान 191 यात्रियों को लेकर शिकागो से उड़ान भरने के बाद कुछ मिनट बाद क्रैश हो गया था। विमान में 258 यात्री और चालक दल के 13 सदस्यों मारे गए थे।

ईरान के केरमेन पहाड़ी से टकराया विमान
19 फरवरी, 2003 को ईरान में केरमेन पहाड़ी के पास विमान हादसा हुआ। इस विमान दुर्घटना में 275 यात्रियों की मौतें हुई थीं। विमान में ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के जवान यात्रा कर रहे थे।

मलेशिया एयरलाइंस फ्लाइट हादसे का शिकार
एम्सटरडैम से कुआलालंपुर जा रही 17 जुलाई, 2014 को मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट हादसे का शिकार हुई थी। इसमें 283 यात्री और 15 सदस्य मारे गए थे। जहाज को रूस समर्थक विद्रोहियों ने यूक्रेन के दोनेत्सक इलाके में मारा था।

सऊदिया एयरलाइंस फ्लाइट में लगी थी आग
19 अगस्त, 1980 को सऊदिया एयरलाइंस की फ्लाइट में आग लगने से हादसे में 287 यात्रियों सहित 301 लोग मरे थे।
वहीं 3 मार्च, 1974 को टर्किश एयरलाइंस का विमान पेरिस के जंगलों में क्रैश हुआ था। जिससे हादसे में 346 लोग मारे गए थे।

हरियाणा के चरखी दादरी में बड़ा विमान हादसा
हरियाणा के चरखी दादरी में बड़ा हादसा हुआ था। जहां आसमान में सऊदी अरब और कजाखस्तान के विमान टकरा गए थे। हादसे में दोनों विमानों में सवार 349 यात्रियों की मौत हुई थी। ईरान एयर की फ्लाइट को अमेरिकी नौसेना ने 3 जुलाई, 1988 को मिसाइल से मार गिराया था। हमले में विमान में सवार 290 यात्री मारे गए थे।

Exit mobile version