Site icon Buziness Bytes Hindi

Nepal: देश में टला विमान हादसा, तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटा विमान

हाल में ही नेपाल ने एक बड़े विमान हादसे का सामना किया है, जहाँ इसके बाद सरकार सख्ती के साथ इसके लिये कदम उठा रही है। जानकारी के अनुसार आज के दिन बुद्धा एयरलाइन के विमान ने उड़ान भरी, जिसके बाद उसमें तकनीकी खराबी आ रही, जहाँ पायलट ने तुरंत ही विमान को नीचे उतार लिया। इसके बाबत जानकारी देते हुये विमानन अधिकारी ने बताया कि त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद पायलट को महसूस हुआ कि विमान के टायर में कुछ समस्या है। वहीं पायलट ने समझदारी दिखाते हुये विमान को ठीक उसी रनवे पर वापस उतार दिया, वहीं इस विमान ने काठमांडू से सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर उड़ान भरी थी।

आगे विमानन अधिकारी ने जानकारी देते हुये कहा कि इस पूरे मामले की जाँच की जा रही है, साथ ही पायलट को समझदारी दिखाने पर उन्होंने शाबासी दी है। बता दें कि अभी हाल में ही तारा एयरलाइन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 22 लोंगो की मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद सरकार ने विमानन कंपनियों को आदेश देते हुये कहा था कि उड़ान भरने से पहले उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि मौसम साफ है या नहीं।

बता दें कि नेपाल पहाड़ी देश है, जहाँ मौसम बड़ी तेजी के साथ बदलता है। ऐसे में यहाँ पूर्वानुमान प्रणाली के अभाव में विमान हादसे हो जाते हैं, जहाँ अब सरकार ने कड़े प्रतिबंधों के साथ विजुअल फ्लाइट रूल्स लागू कर दिये हैं। जहाँ अब विमानन कंपनियों को विमान के उड़ान भरने से पहले जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिये गये पूरे रास्ते का पूर्वानुमान भी भरना होगा।

Exit mobile version