गौतम बुद्ध को भारतीय बताने पर भड़का नेपाल

इंटरनेशनलगौतम बुद्ध को भारतीय बताने पर भड़का नेपाल

Date:


गौतम बुद्ध को भारतीय बताने पर भड़का नेपाल

नई दिल्ली: नेपाल के पीएम केपी ओली द्वारा बार-बार राम जन्मभूमि अयोध्या में न होकर नेपाल में होने की बात कहकर दोनों देशों के बीच विवाद खड़ा करने का प्रयास करते रहे हैं। आज (रविवार) फिर उन्होंने राम जन्मभूमि अयोध्या में न होकर नेपाल में होने की बात कही है।

जैसे को तैसा
केपी ओली के लगातार भारत के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं। पिछले दिनों एक ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बुद्ध का जन्म नेपाल नहीं बल्कि भारत में हुआ था। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में जशंकर ने भारतीय विरासतों के बारे में बात करते हुए किसी खास संदर्भ में कहा था कि बुद्ध नेपाली नहीं बल्कि भारतीय थे। भारतीय विदेश मंत्री के इस बयान के बाद नेपाल बुरी तरह से भड़क गया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस बयान पर अपनी तरफ से सफाई दी है।

नेपाल ने ख़ारिज किया बयान
इस मामले में नेपाल ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक और पुरातात्विक सबूतों द्वारा सिद्ध सर्वविदित तथ्य है कि गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। नेपाल ने जयशंकर के बयान को खारिज किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related