वीमेन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नीतू ने किया पदक पक्का

स्पोर्ट्सवीमेन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नीतू ने किया पदक पक्का

Date:

कामनवेल्थ गेम्स 2022 की स्वर्ण पदक विजेता नीतू घंघास ने वीमेन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में कमाल कर दिखाया है। नीतू घंघास ने आज जापान की मदोका वाडा को हराकर भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित कर लिया। आपको बता दें कि भारतीय मुक्केबाज़ ने 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले में मदोका को RAC (रेफरी द्वारा मैच रोका जाना) से मात दी।

तीनों मुकाबले RAC द्वारा जीते

नीतू घंघास ने अपने पिछले दो मुकाबलों में भी अपोज़िट मुक्केबाज को RAC से ही परास्त किया था। इस जीत के साथ नीतू घंघास ने सेमीफाइनल में पहुंच हासिल करते हुए भारत के लिये कम से कम कांस्य पदक तो सुनिश्चित कर लिया है। नीतू घंघास ने जापान की मदोका वाडा को हराने के बाद कहा कि अभी तक हुए सभी मुकाबलों में उन्होंने अच्छी तरह तकनीक का इस्तेमाल किया है। नीतू आरएससी के थ्रू तीनों मैच जीते हैं जिसकी वजह से अगले मुकाबले में सामने वाले मुक्केबाज पर दबाव बनेगा और फायदा मिलेगा।

गोल्ड मेडल है नीतू का लक्ष्य

भारतीय मुक्केबाज़ ने आगे कहा कि हमारी पूरी टीम गोल्ड मैडल का लक्ष्य लेकर यहाँ आयी है। हम अपना 100 परसेंट देकर गोल्ड मैडल लेकर जायेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार वो गोल्ड मैडल से चूक गयी थी लेकिन इस बार वो बेहतर तैयारी करके यहाँ आयी हैं। उन्होंने कहा कि भारत में घरेलू दर्शकों के सामने मुकाबला लड़ने का फायदा है इसलिये मैं गोल्ड मैडल को हाथ से नहीं जाने दूंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...