Site icon Buziness Bytes Hindi

NEET UG 2022: आवेदन की बढ़ी तारीख, इस तारीख तक कर लें आवेदन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2022 परीक्षा के आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाया है, वह जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। वहीं आवेदन के लिये अभ्यर्थियों को इसकी ऑफिसियल साइट neet.nta.in पर जाना होगा, जहाँ आवेदन के लिये सारी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा।

दूसरी ओर अभी तक आवेदन की तारीख 06 मई, 2022 थी, जिसे अब बढ़ाकर 15, 2022 कर दिया गया है। वहीं अभ्यर्थियों को NTA ने सलाह देते हुये कहा है कि वह जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें, क्योंकि अंतिम समय साइट पर लोड रहने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं NEET UG की परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 17 जुलाई को निर्धारित किया गया है, जहाँ यह पूरे देशभर में विभिन्न केंद्रों में आयोजित होगी। दूसरी ओर कई छात्र संगठन इस तिथि में बदलाव की माँग कर रहें हैं, लेकिन NTA ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

आवेदन के लिये इन दस्तावेजों की है जरूरत, पहले से कर लें तैयार-
1. अभ्यर्थी का फोटोग्राफ
2. अभ्यर्थी का स्कैन हस्ताक्षर
3. अभ्यर्थी की दसवीं की मार्कशीट
4. अभ्यर्थी के स्कैन किये गये अंगूठे का निशान
5. अभ्यर्थी का वर्ग/श्रेणी का प्रमाणपत्र (अगर मान्य हो तो) 

इसके साथ ही इस परीक्षा के शुल्क के बारें में बात करें तो सामान्य वर्ग- 1600 ₹, ओबीसी औए ईडब्ल्यूएस- 1500 ₹, एससी/एसटी- 900 ₹ निर्धारित किया गया है।

Exit mobile version