नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित NEET UG 2022 के लिये NTA द्वारा करेक्शन विंडो को शुरू कर दिया गया है। बता दें कि जिन छात्रों के आवेदन में त्रुटि रह गयी है तो वह इस दौरान इसे सही कर सकते हैं, जोकि सुधार के लिये आखिरी मौका है, वहीं इस सुधार की आखिरी तिथि 27 मई है। इसके बाबत NTA ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुये कहा है कि NEET UG 2022 के लिये पंजीकृत उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है, कि वह अपने संबंधित आवेदन में जो सुधार रह गया हो उसे सही कर लें, यह समयावधि 27 मई रात 9 बजे तक है।
दूसरी ओर इस समयावधि के बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जायेगा। वहीं संशोधन के लिये उम्मीदवारों को NTA UG 2022 की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा, जहाँ अपना मोबाइल नंबर, ई मेल, स्थायी पता, पत्राचार पता और राष्ट्रीयता को छोड़कर अन्य सभी चीजों को उम्मीदवार बदल सकते हैं, जिनकी अनुमति NTA द्वारा दी गयी है।
इसके साथ ही उम्मीदवार यदि माता पिता का नाम बदल रहा है तो इसके बाद उसे फोटोग्राफ और हस्ताक्षर बदलने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि NEET UG 2022 की परीक्षा आगामी 17 जुलाई को आयोजित होगी, जहाँ इसकी समयावधि 3 घंटे 20 मिनट होगी।
