NEET UG 2022: आगे बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

एजुकेशनNEET UG 2022: आगे बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें कब तक कर...

Date:

NTA ( राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) ने आज बड़ी जानकारी देते हुये बताया है कि स्नातक यूजी NEET की परीक्षा आवेदन तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जहाँ अब उम्मीदवार 20 मई तक इस परीक्षा के लिये आवेदन कर सकते हैं, वहीं पहले इस परीक्षा के लिये आवेदन की तारीख 15 मई निर्धारित थी, जिसे अब 20 मई कर दिया गया है।

बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस परीक्षा के लिये आवेदन नहीं किया है, वह neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन अभी सुनिश्चित कर सकते हैं। आगे NTA ने जानकारी देते हुये कहा कि इस तिथि को बढ़ाने के बाबत आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है, वहीं इस तिथि को महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा कार्यालय के अनुरोध पर बढ़ाया जा रहा है।

इसके साथ ही आगे उन्होंने बताया कि इसकी परीक्षा तिथि में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं यह परीक्षा आगामी 17 जुलाई को ही आयोजित होगी। वहीं इस बार की परीक्षा के लिये अभी तक 11 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जोकि बीते साल से काफी कम है, वहीं अब तिथि बढ़ने से इनकी संख्या में शायद बढ़ोतरी दर्ज होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...