NEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को

एजुकेशनNEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को

Date:


NEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि NEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को होगी. पहले ये परीक्षा एक अगस्त को होनी थी. उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा. NTA की वेबसाइट पर मंगलवार से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए सभी छात्रों को सेंटर पर ही फेस मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा एंट्री और एग्जिट के लिए टाइम स्लॉट तय होगा. कॉन्टेक्टलेस रजिस्ट्रेशन, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को पूरा करने के लिए जिन शहरों में परीक्षा होनी हैं, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है. परीक्षा केंद्र भी 2020 की तुलना में बढ़कार 3862 कर दिए गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...