NEET PG: परीक्षा टालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुँचे छात्र, दायर की याचिका

एजुकेशनNEET PG: परीक्षा टालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुँचे छात्र, दायर की...

Date:

नीट पीजी प्रवेश परीक्षा का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है, जहाँ अब छात्रों ने परीक्षा की तिथि बदलवाने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार नीट पीजी-2022 की परीक्षा में तिथि में बदलाव हेतु सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी है, जिसमें छात्रों का इसको लेकर कड़ा रुख सामने आ रहा है।

बता दें कि दिनाँक 4 मई को अखिल भारतीय मेडिकल छात्र संघ (AIMSA) की ओर से नीट पीजी 2022 की परीक्षा को स्थगित करने की माँग सुप्रीम कोर्ट में याचिका के माध्यम से की गयी है, इसके पहले इसी परीक्षा को टालने हेतु मेडिकल छात्रों के दो संगठन FAIMA और UDFA भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं।

वहीं इस याचिका के बारें में बता दें कि ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने 21 मई, 2022 की निर्धारित नीट पीजी प्रवेश की तिथि में बदलाव के लिये सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, वहीं उन्होंने इसका कारण उम्मीदवारों को तैयारी के लिये समय नहीं मिल पाना दिया है, साथ ही वह तारीख बदलने की बजाय इसको स्थगित करने पर जोर दे रहें हैं।

इसके साथ ही सोशल मीडिया में इन दिनों यह विषय टॉप पर बना हुआ है, जहाँ उम्मीदवार बता रहें हैं कि उन्हें तैयारी के लिये पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है, ऐसे में परीक्षा होने पर वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने कहा है कि नीट पीजी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी के कारण यह समस्या हो रही है, जहाँ परीक्षा से पहले और काउंसिलिंग प्रक्रिया समाप्त होने में बहुत कम अंतर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related