राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी NEET को आगे बढ़ाने की माँग चल रही है, लेकिन वहीं अब खबर आ रही है कि यह अपने तय समय यानी 21 मई 2022 को ही आयोजित होगी। बता दें कि हाल में ही FAIMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर इसकी तारीख में बदलाव करने की माँग की थी, लेकिन अहम बैठक में यह फैसला किया गया है कि यह अपनी नियत तारीख पर ही आयोजित होगी।
दूसरी ओर इस फैसले के बाबत कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है, जहाँ छात्रों को यह सलाह दी गयी है कि वह एनबीई की वेबसाइट में आये अपडेट को देखते रहें। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्री ने इसके बाबत एक अहम बैठक आयोजित की थी, जहाँ उपस्थित शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि इसे तय समय पर ही कराया जायेगा।
वहीं बीते दिनों डॉक्टर एसोसिएशन और छात्रों ने इसकी तिथि में बदलाव के लिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा था, जहाँ कारण बतलाते हुये इसकी तारीख बदलने की बात कही गयी थी। वहीं पत्र में पिछले साल NEET PG 2021 में काउंसलिंग हुई देरी का हवाला देकर इसकी तिथि में बदलाव करने को कहा गया था, लेकिन छात्रों के लिये यह फैसला बड़ा झटका माना जा रहा है।
दूसरी तरफ मेडिकल एसोसिएशन ने अन्य पत्र में इस स्थिति की गंभीरता को बताया था, जहाँ उन्होंने कहा था कि अगर यह परीक्षा 21 मई को होगी तो डॉक्टरों को अपनी मेडिकल डिग्री राष्ट्रपति को सौंपने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
