Site icon Buziness Bytes Hindi

NEET PG 2022: 10 दिनों के अंदर जारी हुआ रिजल्ट, ऐसे करें चेक

राष्ट्रीय बोर्ड परीक्षा ने नीट पीजी 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है, वहीं यह रिजल्ट मात्र 10 दिनों में ही घोषित कर दिया गया है। दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने छात्रों को उनके रिजल्ट पर बधाई भी दी है, उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा है कि मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूँ, जिन्होंने नीट-पीजी के लिये क्वालीफाई कर लिया है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की सराहना करते हुये उन्होंने कहा है कि बोर्ड ने निर्धारित समय से पहले ही रिकॉर्ड 10 दिनों में परिणाम घोषित करने का सराहनीय कार्य किया है, उन्हें भी बधाई। इसके साथ ही नीट पीजी के रिजल्ट के साथ ही इसकी कट ऑफ भी जारी कर दी गयी है, जहाँ सामान्य वर्ग और ईडब्लूएस श्रेणी के लिये नीट पीजी 2022 का कट ऑफ स्कोर 800 में से 275 है, वहीं एससी/एसटी/ओबीसी के लिये कटऑफ 245 है। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग व सामान्य वर्ग के लिये यह कट ऑफ 260 है। 

ऐसे करें स्कोर चेक- 
1. इसके लिये इसकी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जायें, इसके बाद नीट पीजी पर क्लिक करें। 

2. इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा, जहाँ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब नीट पीजी का रिजल्ट पीडीएफ के रूप में आपके सामने होगा।

4. अब आप अपना स्कोर चेक कर लें और भविष्य के लिये प्रिंट आउट भी ले लें।

Exit mobile version