Site icon Buziness Bytes Hindi

NEET PG 2022: काउंसलिंग के मॉप-अप का परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG 2022

छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, जारी हुआ अंतिम परिणाम

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने बड़ी घोषणा करते हुये नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट के मॉप-अप राउंड का परिणाम जारी कर दिया है, जिसे इसकी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीटों का आवंटन देख सकते हैं, जहाँ से उन्हें बेहतर जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

बता दें कि इसके पहले शुक्रवार को इसका अंतरिम परिणाम जारी किया गया था, जिसके बाद इसपर आयी आपत्तियों को देखते हुये अब इसके अंतिम परिणामों की घोषणा की गयी है।


ऐसे देखें अपना रिजल्ट-

  1. सर्वप्रथम आपको MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
  2. अब यहाँ पर आपको देखकर नीट पीजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद एमडी एमएस डीएनबी के लिंक को चयनित करें।
  4. आगे की विंडो खुलने के साथ ही आपको यहाँ पर अपनी जानकारी जैसे पीजी रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
  5. ऊपर दी गयी जानकारी भरने के बाद आपका अंतिम परिणाम आपके सामने होगा, इसे डाउनलोड करके आप सहेज सकते हैं।
    यह हैं दिशानिर्देश-
    एमसीसी ने इसके बाबत जानकारी देते हुये कहा है कि नीट पीजी काउंसलिंग के तहत मॉप-अप राउंड का रिजल्ट जारी किया जा चुका है, वहीं अब उम्मीदवारों को यह सलाह दी जा रही है कि वह अंतिम परिणाम जारी होने के बाद ही अपने आवंटित कॉलेज या संस्थान से संपर्क करें। जिससे उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में आसानी होगी।
Exit mobile version