Site icon Buziness Bytes Hindi

यहां जाने नीम के फायदे, कई रोग को दूर रखने में होता है फायदेमंद


यहां जाने नीम के फायदे, कई रोग को दूर रखने में होता है फायदेमंद

नीम के पत्ते बीमारियों में संजीवनी बूटी जैसे काम करते हैं। इसकी पत्तियां, टहनियां हमारे लिए काफी फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इनमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यहां तक कि आयुर्वेद में नीम को सर्व रोग निवारक जड़ी बूटी माना गया है। तो चलिए आपको नीम के उन फायदों के बारे में बताते हैं

Image by punnamjai from Pixabay 

–नीम अपने आसपास के माहौल को शुद्ध और हमारी सेहत के अनुकूल बनाए रखने में मदद करती है। वैसे, नीम दो तरह की होती है, एक मीठी तौ दूसरी कड़वी। वैसे तो दोनों के ही अपने-अपने फायदे होते हैं, लेकिन कड़वी नीम के फायदे काफी हैं, जिसके कारण इसका इस्तेमाल औषधि बनाने में ज्यादा होता है। 

–आपके सिर की त्वचा पर अगर किसी तरह का इंफेक्शन हो रहा है, तो नीम इसको भी खत्म करने में मदद करती है। इसके लिए आपको नीम का तेल नियमित रूप से अपने सिर पर लगाना चाहिए, जिससे आपके बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी और बालों का झड़ना भी काफी हद तक कम हो सकता है। 

–शरीर पर अगर किसी भी तरह के घाव होते हैं, तो भी नीम उसमें काफी आराम देने में मदद करती है। आपको करना ये है कि नीम के तेल में थोड़ा सा कपूर मिला लें और फिर इसे शरीर पर हो रहे घाव में लगाएं। 

–दांतो को मजबूत बनाने के लिए भी कई महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नीम के इस्तेमाल से भी इसमें काफी मदद पाई जा सकती है। इसके लिए पहले नीम के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें और फिर उसमें सेंधा नमक मिलाकर इससे मंजन करें। 

Exit mobile version