Site icon Buziness Bytes Hindi

नीम और गिलोय का जूस करता है शुगर को कंट्रोल, जाने इसके फायदे और रेसिपी


नीम और गिलोय का जूस करता है शुगर को कंट्रोल, जाने इसके फायदे और रेसिपी

शुगर के मरीज़ों के लिए ये बहुत जरुरी है की वो अपना शुगर को कंट्रोल में रखे, अगर ऐसा नहीं होता है तो  कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये भी जरुरी नहीं है की दवाइयां ही शुगर कंट्रोल कर सकती है, आप डाइट पर कंट्रोल और थोड़ा लाइफस्टाइल में बदलाव करके शुगर कंट्रोल कर सकते है | आपको डाइट में ऐसी असरदार चीज़ों को शामिल करना होगा जो शुगर का स्तर नॉर्मल रखे | इसीलिए आज हम आपको ऐसी ही असरदार चीज के बारे में बातएंगे जो है नीम और गिलोय का जूस, ये जूस डायबिटीज के मरीज़ों की मेडिकल कंडीशन बिगड़ने नहीं देता | 

नीम बेहद फायदेमंद है, इसकी पत्तियों में ग्लाइकोसाइड्स और एंटी-वायरल गुण होते है जो शुगर को कंट्रोल कर सकते है | नीम शरीर में ग्लूकोज लेवल को नॉर्मल रखता है और चीनी को पचने में मदद करता है। 

Read also: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते है तो खाएं रागी की रोटी, जाने इसके अनोखे फायदे

वही, गिलोय के पौधे की पत्तियां भी शुगर कंट्रोल रहती है और साथ में इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते है जो हानिकारक पदार्थों को बॉडी से बाहर निकालते हैं।

गिलोय का जूस इस तरह बनाए 

Read also: रोजाना करें जामुन के बीज का सेवन उच्च रक्तचाप रहेगा कंट्रोल में

पहले नीम की पत्तियों को धोकर साफ करें और एक कटोरी पानी में डालकर  5 मिनट तक उबालें, फिर नीम की पत्तियों को पानी से बाहर निकाल दें। मिक्सर में इन पत्तियों को डालें और कूटी हुई अदरक और पुदीना भी डालें। इसके अलावा गिलोय का पाउडर और 2-4 चम्मच पानी डालकर पीस लें। अब जो पेस्ट तैयार हुआ है उसमे स्वाद के अनुसार काली मिर्च पाउडर और नमक डालें फिर दुबारा ग्राइंड करें | अब बस पेस्ट में आधा गिलास पानी मिक्स करें और छान कर उसका सेवन करें 

Exit mobile version