कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की आवश्यकता: CM योगी

उत्तर प्रदेशकोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की आवश्यकता: CM योगी

Date:


कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की आवश्यकता: CM योगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माह जून, 2020 के अन्त तक कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाकर डेढ़ लाख किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 20 जून, 2020 तक टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 20 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की आवश्यकता है। इसलिए अनलाॅक के दौरान सभी गतिविधियों में अनुशासन का पालन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना मास्क कोई बाहर न निकले। सोशल डिस्टेंसिंग को प्रत्येक दशा में लागू किया जाए। सघन एवं नियमित पेट्रोलिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए। कन्टेनमेंट जोन में पूरी सख्ती बरती जाए, किन्तु यह भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए कि कन्टेनमेंट जोन में लोगों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता में कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनपदों के कोविड एवं नाॅन कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं की सीधी जानकारी प्राप्त करने के लिए शासन स्तर पर विशेष सचिव स्तर का एक अधिकारी नामित किया जाए। इसके अलावा, जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इन अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का प्रभावी अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने चिकित्सालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से कोविड-19 से बचाव तथा इसके उपचार सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related