Site icon Buziness Bytes Hindi

Nagaland में NDPP गठबंधन आगे, इन सीटों पर सबकी नजर

nagaland election counting 2023

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अभी तक मतगणना में नगालैंड में एनडीपीपी गठबंधन 42 सीट पर आगे चल रहा है। एनपीएफ तीन और अन्य 15 सीटों पर आगे हैं। एक सीट पर पहले भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चुनाव में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन, एनपीएफ नेता कुझोलुजो निएनु के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

नगालैंड की हॉट सीटें

उत्तरी अंगामी द्वितीय: कोहिमा उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से नगालैंड के मुख्यमंत्री और एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो मैदान में हैं। रियो इस सीट से पांच बार विधायक बन चुके हैं। रियो के खिलाफ कांग्रेस के सेईविली चाचू चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों के अलावा यहां कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है।

  1. ट्युई : वोखा जिले की ट्युई सीट से उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन मैदान में हैं। यानथुंगो पैटन भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। यानथुंगो पैटन के खिलाफ चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
  2. फेक : फेक विधानसभा सीट से नागा पीपल्स फ्रंट नेता कुझोलुज़ो निएनु चुनाव लड़े। इनके खिलाफ एनडीपीपी कुबोटा खेसोह और कांग्रेस के ज़चिल्हु रिंगा वदेओ मैदान में हैं। इस सीट पर कुल तीन प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया था।
  3. अलोंगटाकी : जिला मोकोकचुंग की अलोंगटाकी विधानसभा सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना एलोंग चुनाव लड़े। तेमजेन वजन और बयानों के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। तेमजेन के खिलाफ जेडीयू ने प्रत्याशी उतारा। यहां सीधी लड़ाई इन्हीं दोनों के बीच है।
  4. पेरेन : जिला पेरेन की पेरेन विधानसभा सीट से एनडीपीपी ने नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग को चुनाव मैदान में उतारा है। टीआर जेलियांग सूबे के 10 वें मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। इस सीट से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
Exit mobile version