Site icon Buziness Bytes Hindi

NDA ने नरेंद्र मोदी को चुना संसदीय दल का नेता

nda

बुधवार को पीएम आवास पर हुई बैठक में एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है। कहा जा रहा है कि बैठक में पारित प्रस्ताव पर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार समेत 21 नेताओं के हस्ताक्षर हैं। बुधवार को पीएम आवास पर घटक दलों की करीब एक घंटे तक चली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर एनडीए का नेता चुना गया। कहा जा रहा है कि बैठक में शामिल हुए सभी घटक दलों ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना समर्थन पत्र भी सौंपा।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को एनडीए का नेता मानने के प्रस्ताव पर पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, प्रफुल्ल पटेल, प्रमोद बोरो, अतुल बोरा, इंदिरा हंग सुबका, सुदेश महतो, राजीव रंजन सिंह, संजय झा ने हस्ताक्षर किए।

पीएम हाउस में आयोजित एनडीए की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है, भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण देश को विकसित होते देखा है। 6 दशकों के बाद भारत की जनता ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनी है। हम सभी ने सर्वसम्मति से पीएम मोदी को अपना नेता चुना है। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब महिलाओं, युवाओं, किसानों, शोषितों और वंचितों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। एनडीए सरकार भारत के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी।

उधर राष्ट्रपति 7 जून को शाम बजे एनडीए सांसदों मुलाकात करेंगी, ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद ही पीएम मोदी तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

Exit mobile version