रिया चक्रवर्ती के खिलाफ NCB ने दर्ज किया आपराधिक मामला

बॉलीवुडरिया चक्रवर्ती के खिलाफ NCB ने दर्ज किया आपराधिक मामला

Date:


रिया चक्रवर्ती के खिलाफ NCB ने दर्ज किया आपराधिक मामला

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में शक के घेरे में फंसी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, रिया के चैट लीक होने के बाद इस केस में ड्रग्स का एंगल भी सामने आया था। इस नए एंगल की जांच-पड़ताल करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) काम पर लग गई है। रिया पर एनसीबी ने ड्रग्स की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

सीबीआई और ईडी कर रही है पूछताछ
सीबीआई और ईडी इस केस को लेकर पहले से ही रिया से पूछताछ कर रही है। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी रिया की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती सहित दो लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स की साजिश रचने के लिए मामला दर्ज किया है। रिया के अलावा जिन दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ है उनका नाम फारूक शेख उर्फ फारूक बत्ता और बकुल चंदलिया हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related