छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस वाहन उड़ाया, 9 जवानों की मौत

नेशनलछत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस वाहन उड़ाया, 9 जवानों की मौत

Date:

नक्सलियों के एक समूह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को पुलिस कर्मियों को ले जा रहे एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिया। इस ब्लास्ट में अब तक आठ जवानों और चालक सहित कम से कम नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह विस्फोट बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर हुआ। पुलिस वाहन में कम से कम 20 जवान सवार थे जो रविवार को चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे थे।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि आईईडी धमाके में आठ जवानों और चालक सहित कुल नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अभी आगे की जानकारी का इंतजार है। यह घटना छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने के बाद हुई है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में शनिवार शाम सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी जिसके साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी और मंच नक्सली ढेर किये गए थे.

रविवार को पहले चार नक्सली मृत पाए गए, बाद में एक और शव बरामद किया गया। ऑपरेशन के दौरान दंतेवाड़ा डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम भी शहीद हो गए। आईजी बस्तर ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ वन क्षेत्र में हुआ। इसे एसटीएफ ने नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी टीमों के समन्वय से संचालित किया। 26 अप्रैल, 2023 को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक काफिले में शामिल वाहन को नक्सलियों द्वारा उड़ा दिए जाने के बाद दस पुलिस कर्मियों और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...