नवाजुद्दीन ने खेत मे बहाया पसीना, अपनी माटी की खुशबू का लिया आनंद

मेरठ रीजननवाजुद्दीन ने खेत मे बहाया पसीना, अपनी माटी की खुशबू का लिया...

Date:


नवाजुद्दीन ने खेत मे बहाया पसीना, अपनी माटी की खुशबू का लिया आनंद

  • ट्विटर पर शेयर की वीडियो, ईद पर मुजफ्फरनगर अपने घर आए थे सिद्दीकी

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना निवासी प्रसिद्ध अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो ट्विटर पर देख लोग हैरत में पड़ गए। वीडियो में अभिनेता अपने खेतों में काम करते दिख रहे हैं। यह वीडियो खुद नवाजुद्दीन ने ट्वीटर पर शेयर की है। ईद से कुछ दिन पहले ही नवाजुद्दीन अपने घर बुढ़ाना आ गए थे। मुंबई में कोरोना वायरस का प्रकोप देश में सबसे अधिक होने के कारण लॉकडाउन की अवधि के दौरान ईद से पूर्व नवाजुद्दीन बुढ़ाना स्थित अपने पैतृक आवास पर आ गए थे, तब से वह यही रह रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस दौरान अपने घर पर ही अपना जन्मदिन परिजनों के साथ बहुत सादगी से मनाया था। ट्विटर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खेत की वीडियो क्लिप शेयर की है। वीडियो क्लिप देखकर ऐसा लग रहा है कि पूरे दिन खेत पर कड़ी मेहनत करने के बाद सिर पर कपड़ा बांधे नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेत की टयूब वेल की नाली में हाथ पैर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद में फावड़ा उठा कर कंधे पर रखकर रवाना होते हैं। उन्होंने ट्विटर पर खेत में काम करते हुए ट्वीट कर बताया कि फुर्सत के समय में वह अपनी माटी की खुशबू लेने का आनंद भी लेते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...