Site icon Buziness Bytes Hindi

Flim Noorani Chehra की शूटिंग के दौरान बिलासपुर में Nawazuddin Siddiqui और अदाकारा Nupur Sain की झलक पाने को उमड़ी भीड़


Flim Noorani Chehra की शूटिंग के दौरान बिलासपुर में Nawazuddin Siddiqui और अदाकारा Nupur Sain की झलक पाने को उमड़ी भीड़

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में चल रही बॉलीवुड फिल्म नूरानी चेहरा (Flim Noorani Chehra) की शूटिंग को लेकर जहां गांव वालों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं शूटिंग के कारण बाजार बंद होने के कारण व्यापारियो और लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म में मुख्य अदाकार नवाज़ुद्दीन सिद्धकी और अदाकारा नूपुर सैन हर कोई उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब दिख रहा है।

फिल्म अभिनेता को देखने के लिए क्षेत्र भर से सैकड़ों की तादाद में लोग बाजार में पहुंच गए है। जिसकी वजह से जाम भी लग गया है।शनिवार को बिलासपुर कस्बे के मुख्य बाजार में फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग हो रही है। जिसकी वजह से सुबह से ही बाजार में कलाकारों का आना शुरू हो गया है। दौरान यह पर फिल्म के सभी साथी कलाकार और निर्देशक और अन्य सहायक क्रू मेंबर भी मौजूद है।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Flim-Noorani-Chehra-1.mp4

Read also: अतुल कुलकर्णी: एक वेब सीरीज करना 3 फिल्मों में काम करने के बराबर

फिल्म नूरानी चेहरा एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्धकी (Nawazuddin Siddiqui) अपने कॉमेडी स्टाइल में दर्शकों को नजर आएंगे। नूरानी चेहरा में नवाज़ुद्दीन सिद्धकी के साथ अभिनेत्री नूपुर सैन (Actress Nupur Sain) भी पर्दे पर दिखाई देंगी। जो उनकी पहली फिल्म है।पिछले करीब तीन दिनों से फिल्म की शूटिंग हो रही है। बॉलीवुड की फिल्म में मुख्य किरदारो को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है।साथ ही बाजार को भी सुबह से ही बंद कर दिया गया है। विलासपुर मेन बाजार में होने जा रही फिल्म की शूटिंग से आस-पास के गांव के लोगों में भारी उत्साह है बाजार को भी सुबह से ही शूटिंग बंद कर दिया गया है। शूटिंग जानकारी होने पर स्थानीय लोग के साथ आस-पास के गांव से लोग भारी संख्या वहां पहुंच गए हैं। जिनको हटाने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Flim-Noorani-Chehra-2.mp4

Read also: फुकरे 3 की शूटिंग शुरू, वरुण शर्मा ने सेट से साझा की तस्वीर

जिसकी वजह से दुकानदार में सामान खरीदने आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि शूटिंग की वजह से वह जरूरी सामान भी बाजार से नहीं खरीद पा रहे हैं. वहीं पुलिस को भी लोगों को कलाकारों से दूर हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के लिए परमिशन ली गई है.जिसकी वजह से पुलिस वहां पर तैनात है.

Exit mobile version