नवाब मलिक का आरोप, वानखेड़े ने इंटरनेशनल ड्रग माफिया को नहीं पकड़ा

फीचर्डनवाब मलिक का आरोप, वानखेड़े ने इंटरनेशनल ड्रग माफिया को नहीं पकड़ा

Date:


नवाब मलिक का आरोप, वानखेड़े ने इंटरनेशनल ड्रग माफिया को नहीं पकड़ा

  • कहा, माफिया की माशूका भी मौजूद थी क्रूज पर

मुंबई। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से एनसीबी खासकर वानखेड़े पर हमलावर एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक ने आज वानखेड़े पर ड्रग माफिया और उसकी माशूका को छोड़ने का आरोप लगाया। नवाब मलिक का कहना है कि क्रूज पर डाली गयी रेड के दौरान एक इंटरनेशनल ड्रग माफिया और उसकी माशूका भी वहां मौजूद थी जिसे जानबूझकर वानखेड़े ने जाने दिया। नवाब मलिक का यह भी कहना है कि इसी दाढ़ी वाले माफिया ने ही क्रूज पर ड्रग पार्टी आयोजित की थी।

Read also: बॉलीवुड को टारगेट कर रही एनसीबी, ठाकरे मोदी को लिखेंगे पत्र : नवाब मलिक

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को कहा कि उनके पास क्रूज में हुई पार्टी में शािमल पार्टी में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया और उसकी माशूका की फोटो हैं। उन्होंने उन फोटो और वीडियो को एनसीबी अधिकारियों को देने का दावा किया। नवाब मलिक ने कहा कि यदि एनसीबी ने कार्रवाई नहीं की तो वह फोटो-वीडियो को मीडिया को जारी कर देंगे। मलिक ने एक बार फिर समीर वानखेडे़ के मालदीव दौरे की जांच करने की बात कही।

इसी बीच भाजपा नेता अमित मालवीय ने नवाब मलिक पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि एनसीबी ने मलिक के दामाद को गिरफ्तार किया था जिसे नौ महीने के बाद रिहाई मिली। इसी बात की खुन्नस नवाब मलिक एनसीबी और समीर वानखेड़े को गिरफ्तार किया है।

Read also: नवाब मलिक का दावा, मुंबई, मालदीव में बॉलीवुड से 1,000 करोड़ रुपये की उगाही की गई

वहीं मुंबई के बिजनेसमैन और मौलाना कौसर अली ने नवाब मलिक को को क्रूज ड्रग्स केस में बयानबाजी से दूर रखने के लिये बांबे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। उनका कहना है कि नवाब मलिक अपने बयानों से वानखेड़े और उनकी टीम का मनोबल गिरा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें? ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका

राशन कार्ड सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने...

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसके माध्यम...