Site icon Buziness Bytes Hindi

नवाब मलिक बोले, कंगना ने मलाणा क्रीम का ज्यादा सेवन कर लिया है


नवाब मलिक बोले, कंगना ने मलाणा क्रीम का ज्यादा सेवन कर लिया है

मुंबई। आजादी को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक भी इस जंग में कूद गए हैं। उन्होंने कंगना रावत पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है उन्होंने मलाणा क्रीम (हिमाचली ड्रग) का अधिक सेवन कर लिया है जिसके बाद वह ऐसे बयान दे रही हैं।

Read also: यूपी के पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देगी कंगना रनौत

मलिक ने कंगना रनौत से पदम श्री पुरस्कार वापस लेने और उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग भी की है। गौरतलब है कि एक राष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क के वार्षिक शिखर समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई कंगना रनौत ने कहा था कि 1947 में देश को आजादी नहीं भीख मिली थी। हमें असली आजादी 2014 में मिली है। कंगना के इस बयान को लेकर जहां भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कड़ा विरोध जाहिर किया था वही कांग्रेस और शिवसेना भी फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

Read also: कंगना रनौत फिल्म द इनकारनेशन-सीता में मुख्य भूमिका निभाएंगी

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना पर देश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे सभी राष्ट्रीय पुरस्कार वापस ले लिए जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने भी कंगना को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगने की बात कही। नवाब मलिक ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म अभिनेत्री ने अपने बयान में देश की आजादी के लिए जान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया है। मलिक ने उन पर हिमाचली ड्रग की ओवरडोज लेकर बयानबाजी करने का आरोप भी लगाया।

Exit mobile version