लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri Shopping – 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू होने वाली है, इस दौरान माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना होती है। अगर नवरात्रि की तैयारियों के लिए खरीदारी करनी है तो दिल्ली की कुछ बाजारें है जहां से आप नवरात्रि की सजावट, माता के श्रृंगार के सामान से लेकर आ सकते है। यहां कम दामों में अच्छा सामान मिलता है, चलिए इन दिल्ली के बाजारों के बारे में जानते है।
सदर बाजार
सदर बाजार दिल्ली का थोक बाजार है, आपको यहां सस्ते में सामान मिल जाएगा। नवरात्रि के लिए सजावट का सारा सामान साथ ही पूजा का सामान भी कम दाम में मिलेगा। आप श्रृंगार के लिए चूड़ियां, घाघरा और ड्रेस भी मिल जाएगी। ये दिल्ली के सबसे लोकप्रिय बाजारों में एक है।
लाजपत नगर
अगर आपको डांडिया नाइट्स में शामिल होने के लिए ट्रेडिशनल ट्रेंडी आउटफिट चाहिए तो लाजपत नगर बाजार में नवरात्रि पूजा का सामान और माता के श्रृंगार का सामान के अलावा ट्रेडिशनल ट्रेंडी आउटफिट भी मिल जाएगा।
पहाड़गंज
पहाड़गंज मार्केट में त्योहार के दिनों में काफी भीड़ रहती है, क्योकि यहां कपड़े, ज्वेलरी, जूते, सजावट का सामान, मूर्तियां आदि सब कम पैसों में मिल जाता है। ये सबसे सस्ती बाजारों में से एक है।
करोल बाग
करोलबाग दिल्ली की लोकप्रिय बाजारों में शामिल है, यहां खरीदारी की भीड़ लगी रहती है। आप कपड़े, बैग और वैरायटीज वाले गिफ्ट्स खरीद सकते हैं साथ ही त्योहार के लिए सभी जरूरी सामान आपको यहां मिल जाएगा।
