नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। इस साल 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्रि की धूम रहेगी। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। इस बार कोरोना वायरस का असर नवरात्रि पर भी पड़ने जा रहा है। हर साल की तरह होने वाले भव्य कार्यक्रम इस बार नवरात्रि में नहीं होंगे। आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत संदेश लेकर आए हैं, जिनको आप अपनों को भेज कर शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं। इन खूबसूरत संदेशों के जरिए आप दूर रह रहे अपने प्रियजनों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दें…
- देवी मां के कदम आपके घर आएं, आप खुशी से नहाएं और परेशानियां आपसे आंखें चुराए। जय माता दी। । शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
- सुख, शांति एवं समृध्दि की मंगलमय कामनाओं के साथ आप एवं आपके पूरे परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
- इस नवरात्रि मां दुर्गा आपको सुख समृद्धि वैभव और ख्याति प्रदान करें। जय माता दी। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
- तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है, जिंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है। शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
- नव दीप जले, नव फूल खिले, नित नई बहार मिले, नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले। हैप्पी नवरात्रि 2020

