नवनीत सिकेरा भी कोरोना की जद में

उत्तर प्रदेशनवनीत सिकेरा भी कोरोना की जद में

Date:


नवनीत सिकेरा भी कोरोना की जद में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आम आदमी के साथ-साथ कोरोना वॉरियर्स भी इसकी जद में आ रहे हैं। अब राज्य के चर्चित आईपीएस नवनीत सिकेरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अधिकारिक तौर पर उनके संक्रमित होने की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना से पुलिसकर्मी भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं।हाल ही में हरदोई में तैनात एसपी नागेश मिश्रा की मौत लखनऊ के पीजीआई में इलाज के दौरान हो गई थी। देखने वाली बात है कि गाजियाबाद से देवरिया तक, गाजीपुर से झांसी तक पुलिसकर्मी लगातार अपनी जान को दांव पर लगाकर कोरोना वॉरियर्स के रूप में इस महामारी को हराने के लिए दिन रात एक करके जुटे हुए हैं।

हाल ही में राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं जिससे कोरोना की संख्या में कमी लाई जा सके। साथ ही कोरोना से पीड़ित मरीजों से सही ढ़ग से जांच, उपचार किया जा सके इसी कड़ी में अब नया नाम जुड़ा है। शनिवार सुबह राज्य के चर्चित आईपीएस नवनीत सिकेरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अधिकारिक तौर पर उनके संक्रमित होने की पुष्टि अभी तक नहीं की

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related