Site icon Buziness Bytes Hindi

Road Rage Case : सिद्धू पहुंचे पटियाला जेल, पहचान मिली क़ैदी नंबर 241383

पूर्व क्रिकेट और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह की आज से एक नई पहचान हो गयी है, अब पटियाला जेल में उन्हें कैदी नंबर 241383 के नाम से बुलाया जायेगा। सिद्धू को तीन दशक पुराने रोड रेज़ केस में सुप्रीम कोर्ट एक साल कैदे बामुशक्कत की सजा सुनाई थी.

Also Read : CBI Raids On RJD’s Bases: लालू, राबड़ी, मीसा के ठिकानों पर सीबीआई की रेड, रेलवे में भर्ती का मामला

हालाँकि सिद्धू ने आज बहुत कोशिश की कि सुप्रीम कोर्ट उन्हें सरेंडर करने के लिए थोड़ी मोहलत दे दे मगर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से आज इंकार कर दिया। मजबूरन सिद्धू को पटियाला कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा जहाँ से उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया. पटियाला जेल में उनकी इंट्री कैदी नंबर 241383 के रूप में हुई.    

दरअसल सिद्धू पर 1988 में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी में हाथापाई हो गयी थी जिसमें एक शख्स को काफी चोटें आ गयी थी और बाद में अस्पताल में उसकी मौटी हो गयी थी. हाईकोर्ट ने सिद्धू को सेक्शन IPC 304 II के तहत दोषी ठहराया था .  

Also Read : Navjot Singh Sidhu Sentenced In Road Rage Case: सुप्रीम कोर्ट से नवजोत सिद्धू को झटका, रोडरेज मामले में मिली एक साल की सजा

2007 में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सिद्धू ने अपील की तो शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी और सिद्धू को बरी कर दिया और हाथापाई के आरोप में 1000 रुपये का जुर्माना लगाया था. लेकिन सितंबर 2018 में पीड़ित के परिवार ने  सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रख लिया. अब 19 मई को सिद्धू को इस मामले में एक साल की सजा हुई.

Exit mobile version