लाइफस्टाइल डेस्क। Aloo bonda Vrat Recipe – नवरत्रि के नौ दिन लोग फलाहार खाता है और फलाहार में सबसे पसंदीदा आलू होता है। इसीलिए आज हम एक मजेदार रेसिपी लाए है, फलाहारी आलू बोंडा। ये खाने में भी अच्छी है और इसे बनाना भी काफी आसान है। चलिए इसकी रेसिपी जानते है।
Read also: नवरात्रो में कैसे बनाये साबुदाने के कटलेट, ये रही आसान सी विधि
आलू बोंडा सामग्री – 1 कप कुट्टू का आटा, 4 – 5 मध्यम आकार के उबले आलू, बारीक कटी हरी धनिया, 2 – 3 चम्मच देसी घी, सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा आधा चम्मच, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, 1 चम्मच नींबू का रस, तलने के लिए तेल।
Read also: Hindu New Year 2022: कुड़ियाघाट पर सूर्य को जल चढ़ाकर होगी नव वर्ष की शुरुआत
आलू बोंडा रेसिपी (Aloo bonda Vrat Recipe) –
पहले आलू बालकर छील लें और अच्छे से मैश कर लें। फिर पैन में घी या तेल डालें और जीरा चटकाएं और साथ ही बारीक कटी हरी मिर्च, क्द्दूकस किया हुआ अदरक डालें। अब इसी में मैश किया हुआ आलू मिला दें और सेंधा नमक, काली मिर्च डालकर मिक्स करें। इसे आप अच्छी तरह से भुने और गैस बंद कर हरी धनिया भी मिला ले।
इसके बाद किसी गहरे बर्तन में कुट्टू के आटे में थोड़ा सा पानी डालकर घोल तैयार करें। ध्यान दे घोल ना ज्यादा गाढ़ा बने और ना ही ज्यादा पतला। अब घोल में कुटी हुई काली मिर्च थोड़ी सी डाल दें और साथ ही सेंधा नमक, अदरक के कटे हुए टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब आलू के छोटे गोले बनाकर तैयार कर लें। फिर कड़ाही में तेल या देसी घी डालकर गर्म कर उसमे आलू के गोले को कुट्टू के आटे के घोल में डुबोकर तले। बस लीजिए हो गया तैयार, इसे सबको सर्व करें।

