Site icon Buziness Bytes Hindi

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए ये रहे नेचुरल असरदार उपाय


चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए ये रहे नेचुरल असरदार उपाय

तुलसी सेहत ही नहीं बल्कि सौंदर्य भी निखरती है , क्योंकि ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है | आज हम आपको तुलसी को चमकती-दमकती त्वचा के लिए इस्तेमाल कैसे करे वो बताएंगे 

तुलसी पाउडर और आधा टीस्पून दही को मिलकर पेस्ट बना लें, फिर चेहरे पर लगाएं और सूखने दे | जब सुख जाए तब ठंडे पानी से धो लें। ये काम आपको हफ्ते में दो बार करना है, इसे ड्राइनेस से छुटकारा मिलेगा | 

एक टेबलस्पून तुलसी के अर्क में आधा टेबलस्पून बेसन और कुछ बूंदें शहद मिलकर पेस्ट बना ले | अब इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।  

Read also: चेहरे पर फाउंडेशन लगते समय इन 4 स्टेप्स को फॉलो करें

दो टेबलस्पून तुलसी पाउडर, एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, एक टेबलस्पून चंदन पाउडर, 4-5 बूंदें गुलाब जल, 4-4. बूंदें ऑलिव ऑयल और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना ले, फिर इसे लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ये पैक सुबह लगने से दिनभर ताजगी मिलगी | 

आधा टेबलस्पून तुलसी पाउडर, आधा टीस्पून नीम पाउडर और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना ले, फिर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।  पिंपल्स होते है तो इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

एक टेबलस्पून तुलसी पाउडर में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करे , फिर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो लगाने से त्वचा खिल उठेगी। 

Read also: चेहरे पर रहती है सूजन, तो इस तरह करें ठंडे पानी का इस्तेमाल

एक टेबलस्पून टमाटर का गूदा और एक टेबलस्पून तुलसी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना ले, फिर चेहरे और गर्दन पर लगाए और सूखने के बाद पानी से धो लें।

Exit mobile version