नेचुरल और इजी तरीके से हटा सकती हैं आँखों का मेकअप…

लाइफस्टाइलनेचुरल और इजी तरीके से हटा सकती हैं आँखों का मेकअप…

Date:


नेचुरल और इजी तरीके से हटा सकती हैं आँखों का मेकअप…

न्यूज़ डेस्क : आंखों का मेकअप देखने में बहुत आकर्षक लगता है. लेकिन उसे हटाना बहुत मुश्किल होता है. अगर आँखों का मेकअप ना हटाया जाए तो आंखें के लिए नुकसानदायक हो सकता है. मेकअप रिमूवर में मौजूद केमिकल्स उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं.

आइये हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप बिना किसी साइड इफेक्ट्स के, नेचुरल तरीके से मेकअप रिमूव कर सकती हैं. इस तरह से आप अपनी आँखों को बचा सकती हैं.

नारियल तेल

नारियल तेल अमूमन हर घर में पाया जाता है. ये एक आसान उपाय है मेकअप साफ करने के लिए. ये न सिर्फ मेकअप साफ करता बै बल्कि त्वचा को मुलायम भी बनाता है. इसमें मौजूद विटामिन ई और प्रोटीन त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं.

इस्तेमाल की विधि

आप ऐसे ही उंगलियां नारियल तेल में डुबाकर अपनी पलकों पर लगा मेकअप साफ कर सकती हैं या फिर नारियल तेल में ईयर बड डुबाकर उससे आंखों के आसपास का काजर और मस्कारा साफ कर सकती हैं. उसके बाद एक साफ सूती कपड़े से आंखों के आसपास की जगह साफ कर लें. चिपचिपापन महसूस हो तो फेसवॉश से मुंह धो लें.

जोजोबा और विटामिन ई ऑयल कैप्सूल

जोजोबा ऑयल त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है और इससे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होता. ख़ासतौर से आंखों पर. ये आसानी से मस्कारा और काजल हटा देता है. वहीं, विटामिन ई ऑयल में मॉश्चराइजिंग तत्व और उच्च एंटी ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं.

इस्तेमाल की विधि

जोजोबा ऑयल लें और उसमें विटामिन ई कैप्सूल तोड़कर मिला लें. इस मिक्सचर में रूई डालें और फिर उस रूई से आंखों व आसपास की त्वचा को साफ करें. आप आंखों के किनारों की सफाई के लिए ईयर बड का इस्तेमाल भी कर सकती है. मेकअप साफ करने के बाद हर्बल फेसवॉश से मुंह धो लें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related