अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन Antony Blinken अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली में बैठक की। ब्लिंकन ने इस बात की जानकारी ट्वीट से साझा की है। ब्लिंकन ने ट्वीट कर कहा कि, भारत और अमेरिका लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतिबद्धता को साझा करते हैं और हमारे बीच इन्हीं संबंधों के कारण भारत बहुलवादी समाज को दर्शाता है।
बता दें कि ब्लिंकन इससे पहले देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव अजीत डोभाल से मिले थे। वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथ विदेश मंत्री जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार ब्लिंकन की प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री के साथ बैठक के दौरान कोविड-19 और इंडो-पेसिफिक समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
ब्लिंकन Blinken आज प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति का संदेश देंगे। जनसंदेश खासतौर पर भारत अमेरिका जापान ऑस्ट्रेलिया (QUAD) के प्रमुखों की बैठक से संबंधित होगा। इन सभी के बीच इस वर्ष होने वाली बैठक को लेकर दोनों देशों के बीच लगातार संपर्क जारी है।
जम्मू-कश्मीर मे बारिश ने मचाया कोहराम, किश्तवाड़ में तबाही के बाद अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल
आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा है जिसके लिए वह कल शाम नई दिल्ली पहुंचे थे। सियासी बुद्धिजीवियों का मानना है कि ब्लिंकन के भारत आने से भारत और अमेरिका के बीच विपक्षी रिश्तो को नई दिशा मिल सकती है।
SBI ने लॉन्च की बच्चों के लिए स्पेशल स्कीम
हालांकि द्विपक्षीय संबंधों के सुधार के साथ Blinken भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को बढाने की दिशा में और मजबूती लाने पर जोर देंगे I
साथ ही उनका जोर अफगानिस्तान औऱ चीन विषयों पर भी रहेगा I जहां China और India के बीच Laddakh सीमा पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई हैं I वहीं अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के वापस जाने के बाद से तालिबान Taliban आतंकियों ने Afghan forces को पीछे ढकेलना शुरू कर दिया है जो पूरे दक्षिण एशिया और खासकर भारत के लिए चिंता की बात है I

