Site icon Buziness Bytes Hindi

NSDC: सऊदी अरब में नौकरी के लिए 9 राज्यों में खुलेंगे ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं को मिलेगा लाभ

jl1025

NSDC centers: सऊदी अरब में नौकरी के लिए जाने वाले युवाओं के लिए सरकार नौ राज्यों में अब सेंटर खोलने जा रही है। ये सेंटर कौशल प्रशिक्षण के तहत खोले जाएंगे। इन सेंटरों पर पहले युवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद युवाओं को सऊदी अरब में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल, प्लंबर आटोमोटिव, आटोमोटिव मैकेनिकल और हीटिंग वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशनिंग की नौकरी के लिए भेजा जाएगा। भारतीय युवाओं को रोजगार की मांग के मुताबिक ही कौशल प्रशिक्षण देकर भेजने के लिए एनएसडीसी कई देशों के साथ करार कर रहा है। सऊदी अरब भी इन्हीं देशों में एक है।

सऊदी अरब में भारत से दशकों से श्रमिक जाते रहे हैं। लेकिन अब वहां प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल आटोमोटिव, इलेक्ट्रिकल आटोमोटिव और हीटिंग, वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशनिंग क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगारों के लिए भेजा जाएगा। भारत और अरब देश एक-दूसरे के साथ मानव संसाधन की मांग-आपूर्ति का समन्वय बनाने पर सहमत हुए हैं। जिस पर दोनों देश युवाओं को रोजगार देने चाहते हैं।
मालूम हो कि इसके लिए भारत और सऊदी अरब के बीच समझौता पहले से चल रहा था। लेकिन अब भारत के नौ राज्यों में इसके लिए टेस्टिंग सेंटर खोलने की तैयारी राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और सऊदी के ताकामोल होल्डिंग्स ने संयुक्त रूप से की है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन एनएसडीसी कार्यरत है। जबकि सऊदी अरब में मानव संसाधन एवं सामाजिक विकास मंत्रालय के अधीन ताकामोल होल्डिंग्स है।

कई देशों के साथ एनएसडीसी का करार

भारतीय युवाओं को रोजगार की मांग के मुताबिक, कौशल प्रशिक्षण देकर भेजने के लिए एनएसडीसी कई देशों के साथ करार कर रही है। सऊदी अरब उन्हीं में से एक है। सूत्रों के मुताबिक हाल में जी-20 सम्मेलन में यह बात और आगे बढ़ी। जिस पर सऊदी अरब के प्रतिनिधियों ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ी मानव संसाधन की मांग पर चर्चा की है।

भारत के युवाओं को मिलेगा लाभ

भारत रोजगार के इस अवसर का लाभ युवाओं को दिलाना चाहता है। इसके तहत ही कौशल सत्यापन कार्यक्रम(स्किल वैरिफिकेशन प्रोग्राम) तैयार किया है। एनएसडीसी और ताकामोल होल्डिंग्स मिलकर टेस्टिंग सेंटर चलाएंगे। सेंटरों पर सऊदी अरब जाने के इच्छुक युवाओं को कौशल विकास करने के साथ ही लिखित और प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पास होने वालों को विदेश जाने का मौका मिलेगा।
जिन नौ राज्यों में टेस्टिंग सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और असम हैं। इन राज्यों में टेस्टिंग सेंटर खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Exit mobile version